Sunday, 5 June 2016

लोग उसे चाँद कहते हैं

लोग उसे चाँद कहते हैं, लोगों का भी अजब खयाल है
मुझे वो चाँद लगती ही नहीं, यही तो मेरा सवाल है
वो चाँद हो ही नहीं सकती यारो, उसका चेहरा तो सूरज की तरह लाल है
उसके तो गोरे गोरे गाल और मतवाली चाल है
जाने खुदा ने उसे बनाने में लिए कितने साल हैं
हमको बनाया मिट्टी से, उसमे लगाया कौन सा माल है
जब भी करूँ मिलने की कोशिश, तो हँस कर देती टाल है
यह मैं भी जानता हूँ, यह उसकी एक चाल है
एक दिन मैं उससे मिला, पूछा, मेरे बारे में क्या खयाल है
उसका कहना था, आप आदमी बेमिसाल हैं, लगते कमाल हैं
पर साथ में उसने कहा, आप तो मेरा भविष्यकाल हैं
मैने पूछा वर्तमान नहीं, यह कैसा बवाल है
उसने कहा, वर्तमान हम उनके हैं जिनके हम लगते लाल हैं
मेरे माता पिता हमेशा मुझे देते आपकी मिसाल हैं
आप शरीफ़ हैं बचकर रहना, हम बड़े वाचाल हैं
दुनिया बुरी व चुगलखोर है, ओढे शराफत की खाल है
बस उसी दिन से उसने मुझ पर डाल दिया प्यार का जाल है
उसका कहना दुनिया बुरी, पर वो फूलों की डाल है
उसकी इन प्यारी बातों ने कर दिया दिल खुशहाल है
लोग उसे चाँद कहते हैं लोगों का भी अजब खयाल है
मुझे वो चाँद लगती ही नहीं, यही तो मेरा सवाल है
वो चाँद हो ही नहीं सकती, उसका चेहरा तो सूरज की तरह लाल है....!

No comments:

Post a Comment